Krishak Agro

Bhumi Raksha

Bhumi Raksha

यह एक सम्पूर्ण जलघुलनशील कार्बन आधारित खाद है। यह उन महत्वपूर्ण तत्वों का मिश्रण है जिसमें माइक्रोन्यूट्रियंट्स युक्त जैविक पदार्थ एवं प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और जीवांश तत्व प्रदान करता है। भूमि रक्षा में उपस्थित कार्बनिक मैटीरीयल्स मृदा में उपस्थित हानिकारक जीवाणुओं की संख्या को नियंत्रित कर मित्र जीवाणुओं की वृद्धि करते हैं। यह खाद जैविक क्रियाओं को तेज करती है, जिससे पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है और मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है। यह खाद जमीन की लवणीयता को दूर करता है और उसे संतुलित करता है जिससे मृदा जनित रोग समाप्त होते हैं। भूमि रक्षा खाद कीट एवं बीमारियों के प्रति पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित उपयोग से मिट्टी में उपस्थित सभी पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ जाती है जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होती है।

मात्रा: 30 से 50 किलो प्रति एकड़ मिश्रण के रूप में उपयोग करें। सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयोग करें। जैविक खादों के साथ मिलाकर उपयोग करें।