Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus.
धरती रक्षा: आयरन युक्त जैविक खाद। इस खाद के उपयोग से फसलों उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि के साथ पौधों को सूक्ष्म पोषक तत्त्वों युक्त आयरन प्राप्त होता है। धरती रक्षा पॉवरफुल ऑर्गेनिक उत्पाद है। इसके प्रयोग से फसलों की आंतरिक संरचना मजबूत होती है। पौधों की पत्तियों में हरियाली बनी रहती है जिससे पत्तियों में भोजन निर्माण की क्रिया अच्छे ढंग से होती है। इससे पौधों में उचित वृद्धि होती है एवं उत्पादन में भी गुणात्मक वृद्धि होती है। इसके प्रयोग से पौधों की आंतरिक कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं और यह उत्पाद मृदा में कार्यशील सूक्ष्म जीवाणुओं को सक्रिय कर मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाता है। यह जैविक खाद भूमि की कार्यशीलता को बढ़ाने एवं कृषि उत्पादन को बढ़ाने का एक सफल उपाय है। धरती रक्षा का उपयोग भूमि सुधार हेतु किया जा सकता है। यह उत्पाद जैविक तरीकों से निर्मित है एवं पूर्ण रूप से उपयोग करने योग्य है। इसे किसी भी खाद के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।
मात्रा: 2 से 3 किलो प्रति एकड़ एक बार में या आवश्यकता अनुसार प्रयोग करें।